भाकपा (माले) के इंद्रेश ने लोगों से मांगा समर्थन

Spread the love

 

चमोली। विधानसभा चुनावों के तहत भाकपा (माले) और वामपंथ संयुक्त मोर्चा के तहत चुनावी मैदान में उतरे इंद्रेश मैखुरी भी यहां लगातार जनसंपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं। मैखुरी ने कर्णप्रयाग विधानसभा के लंगासू, मैखुरा, सिलंगी, गनोली, मोली आदि गांवों में जनसंपर्क करते हुए लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान मैखुरी ने देश में बढ़ते पूंजीवाद, शोषण, आर्थिक कुनीतियों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। वहीं गैरसैंण को अब तक राजधानी घोषित न करने पर भाजपा तथा कांग्रेस की सरकारों पर सवाल दागे। मैखुरी ने कहा कि गांवों में घरों में बिना जल के नल लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *