अक्तूबर के पहले दिन लगा महंगाई का झटका, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 209 रुपए की बढ़ोतरी

Spread the love

 

नई दिल्ली। अक्तूबर के पहले ही दिन लोगों को महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में एक साथ 209 रुपए की बढ़ोतरी की है। हालांकि यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। बढ़ी हुई दरें आज से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1731.50 रुपए हो गई है। इससे पहले दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 1522.50 रुपए में बिक मिल रहा था। हालांकि, राहत की बात है कि 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 250 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।
दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों, कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 203.50 रुपए की बढ़त हुई है और यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर 1636.00 रुपए के बजाय 1.839.50 रुपए में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 1,684 प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई है। चेन्नई में कीमत 1,695 रुपए से बढ़कर 1898 रुपए हो गई है। घरेलू एलपीजी की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। यह अपने पुराने रेट पर मिल रहा है। दिल्ली में 14.20 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपए, कोलकाता में 929 रुपए, मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए में मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *