हनुमान मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर पंचायत सतपुली स्थित हनुमान मंदिर में भक्त भारी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हनुमान मंदिर प्रांगण पर हुल्यार टीम व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने देश-प्रदेश की कुशलता की कामना की।
सतपुली स्थित हनुमान मंदिर में गुरूवार सुबह से भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरण कार्यक्रम चलाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी व कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल ने बताया कि व्यापार सभा की ओर से नगर पंचायत में हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कहा कि इस दौरान संकट मोचक हनुमान से देश प्रदेश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रेम सिंह रावत, डबल मियां, उम्मेद सिंह रावत, हर्षपति बोंठियाल, लोकेश वर्मा, सत्यनारायण वेदी, तरुण रावत, सोनू, इंदु जुयाल, अमन रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *