ग्रामीणों को उन्नत खेती व पशुपालन की जानकारी

Spread the love

बागेश्वर। अनुसूचित जाति उप योजना के तहत ओड़लोहार सिमस्यारी गांव में ग्रामीणों को उन्नत खेती व पशुपालन की जानकारी दी। बागवानी के गुर बताए। इस दौरान किसानों को बीज, षि उपकरण भी वितरित किए गए। गांव में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय षि अनुसंधान मुक्तेश्वर के वैज्ञानिक ड़ अरूण किशोर ने उच्च आय के लिए बागवानी के माध्यम से फसलों का विविधिकरण की जानकारी दी। उन्होंने जल संचय व षि यंत्रों के प्रयोग की जानकारी दी। षि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के वैज्ञानिकों ने उच्च आय के लिए खेती के तरीके बताए साथ ही मशरूम की खेती के लिए किए जाने वाले बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को पशुपालन की भी जानकारी देते हुए इसके लिए सरकारी सहायता की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। किसान किवी, एप्पल मिशन आदि योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। जिला षि अधिकारी एसएस वर्मा ने किसानों को उन्नत बीज के साथ ही खाद, षि उपकरणों की जानकारी दी। इस अवसर पर किसानों को षि उपकरणों का वितरण किया गया व उसके तरीके बताए। ड़ इंद्रसेन चौहान, विनोद चंद्र, दीवान चंद्र, आदि ने जानकारी दी। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार समेत किसान रमेश राम, प्रकाश राम, दीप कुमार आदि ने विभाग का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *