जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : काश्तकारों को बेहतर खेती से जोड़ने के लिए मालिनि गौरव सैनानी एवं पूर्व अद्र्ध सैन्यबल संगठन किशनपुर की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें काश्तकारों को उन्नत धान के बारे में जानकारी दी गई।
सोमवार को भाबर क्षेत्र के श्रीरामपुर में कुबेर सिंह जलाल की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सौ से अधिक काश्तकारों ने भाग लिया। काश्तकारों ने हाईब्रिड धान सवा-7301 व सवा-7501 को अपनी पहली पसंद बताया। सवाना सीड्स के बिजनेस मैनेजर मुकेश मलिक ने उन्नत धानों के किस्म की विशेषताओं व उनके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पार्षद जगदीश प्रसाद बहुखंडी, सुखपाल शाह, राजेंद्र सिंह बिष्ट ने काश्तकारों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि काश्तकार बेहतर खेती के गुर सिखकर अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकते हैं। इस मौके पर कैलाश अधिकारी, सतेंद्र सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह मेहरा, अवतार सिंह चौहान, गोविंद सिंह मेहरा, कृपाल सिंह अधिकारी, वीरेंद्र सिंह राणा, सुमन चंद्र केष्टवाल, विकास मेहरा, आनंदमणी कुकरेती, विनोद डबराल, पूरन पंत, नरेंद्र सिंह मेहरा, प्रताप सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।