बोर्ड परीक्षाओं के विषय में जानकारी दी

Spread the love

 

ाषिकेश। उत्तराखंड संस्त शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित कार्यशाला में प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को आवश्यक जानकारियां दी गई। वक्ताओं ने बोर्ड परीक्षा के प्रवेश फार्म भरते समय सावधानियां बरतने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए। रविवार को जयराम आश्रम महाविद्यालय में संस्त शिक्षा निदेशालय की कार्यशाला में संस्त शिक्षा परिषद के सचिव भूपेंद्र सिंह नेगी ने संस्त विद्यालय के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं के विषय में जानकारी दी। कहा कि परीक्षाओ में गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बोर्ड परीक्षाओं के साथ साथ मासिक परीक्षाओं का आयोजन करना अति आवश्यक है। साथ ही छात्रों के प्रवेश फार्म भरते हुए सावधानियां रखनी होगी। ताकि छात्र के प्रमाण पत्रों में कोई गलती न हो। समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक शिव प्रसाद खाली ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर संस्त के संयुक्त सचिव वीरेंद्र पाल, उप निदेशक पद्माकर मिश्र, उप निदेशक ड़ वाजश्रवा आर्य, उप सचिव संस्त परिसद संजू प्रसाद ध्यानी, जयराम के प्रधानाचार्य मायाराम रतूड़ी, शिवप्रसाद भट्ट, ड. जनार्दन कैरवान, ओम प्रकाश पूर्वाल, विजय जुगलान, विनायक भट्ट, नवीन भट्ट, सूर्यप्रकाश रतूड़ी, भगवती उनियाल, ड़ नवीन चन्द्र जोशी, खिलाप सिंह, उत्तम राणा, नारायण उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *