आईजीआई से पुणे जा रहे स्पाइस जेट के विमान में बम की सूचना, एयरपोर्ट पर अफरातफरी जैसे हालात

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से पुणे जा रहे स्पाइस जेट के विमान में बम होने की सूचना है। इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सारी सावधानियां बरती जा रही हैं। एयरपोर्ट से विमान ने 6रू30 बजे उड़ान भरनी थी।
विमान को आईजीआई एयरपोर्ट से गुरुवार शाम 6रू30 बजे पुणे के लिए उड़ान भरनी थी। तभी विमान में बम होने की सूचना मिली, इसके बाद विमान को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और बम की तलाशी के लिए सारे प्रयास करने शुरू कर दिए गए हैं। अभी तक एयरपोर्ट पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है और अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *