विद्यार्थियों को दी बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी की ओर से जीआईसी सुखरों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलंटियर राखी पाल और दीपक रावत ने कहा कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों से फैक्टरी या किसी भी अन्य जोखिम भरे काम को करना कानूनी अपराध है। कहा कि देश में निर्धन और कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। यदि ऐसे लोगों की जानकारी किसी को भी मिलती है तो उसके बारे में तुरंत जानकारी दें। कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के वॉलंटियर अवनीश अग्निहोत्री ने नशे के दुष्प्रभाव बताए। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की इंचार्ज सुमनलता ने साइबर अपराध की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह रावत और समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *