करियर काउंसलिंग में छात्रों को दी रोजगार परक कोर्स की जानकारी

Spread the love

आईएचएमएस की ओर से आयोजित की गई कार्यशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न रोजगार परक कोर्सों के बारे में जानकारी दी।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालपानी और राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के एडमिशन इंचार्ज विजय पंत ने 12वीं कक्षा के छात्रों को बैचलर्स इन होटल मैनेजमेंट (बीएचएम), सर्टिफिकेट इन होटल मैनेजमेंट (सीएचएम), बैचलर्स इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर्स इन इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (बीएससी आईटी) और बैचलर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) कोर्स की जानकारी दी। कहा कि इन कोर्स को करने से छात्रों को बेहतर रोजगार मिल सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान के ईडी अजय राज नेगी ने कहा कि 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद छात्र्- छात्राओं को भविष्य में क्या करना है को लेकर जानकारी नहीं होती है। जानकारी के आभाव में वे अपनी रुचि का ख्याल नहीं रखते। जिसके कारण गलत कोर्स कर वे अपना समय और पैसा गवां देते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार कोर्स करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *