रोजगारपक योजनाओं की जानकारी

Spread the love

बागेश्वर। जिला विधिक प्राधिकारण के तत्वावधान में मां चिल्ठा आजीविका स्वायत सहकारिता समूह मुनार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं के कौशल विकास एवं बेहतर आजीविका को लेकर रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। नवीन जोशी, वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक ने स्वरोजगार को को लेकर विस्तार से जानकारी दी। सहायक षि अधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी दी, इसके अतिरिक्त जिला उद्योग अधिकारी बागेश्वर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उनके विभागों द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार परख योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *