शिक्षकों को दी मानवीय मूल्यों की जानकारी

Spread the love

देहरादून(। देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षकों के लिए सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें मानवीय मूल्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आत्मबोध, रिश्तों की सही समझ तथा समाज और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों को जीवन में संतुलन, विश्वास और सामंजस्य के महत्व से अवगत कराया गया। सत्र संवादात्मक रहे, जिनमें समूह चर्चा और अनुभव साझा किए गए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपासना मिश्रा, मनीषा शुक्ला, केडी नारायण और अनुराग विद्यार्थी ने अपने विचार रखे। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अमन बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में मानवीय मूल्यों की बड़ी आवश्यकता है। कुलपति अजय कुमार ने इसे आत्मबोध और जीवन दृष्टि विकसित करने की सार्थक पहल बताया। उप कुलपति संदीप शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय की ओर से मानवी चोपड़ा, आशुवेंद्र सिंह तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से देवेंद्र पंवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *