विधिक सेवा शिविर में दी गई कानूनों की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के दिशा निर्देशन पर सीला बांघाट गांव में विधिक शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर मेंं सिविल जज जूनियर डिवीजन सतपुली सुश्री नेहा ने ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने नालसा, सालसा, डालसा की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि कोई भी व्यक्ति कानूनी जानकारी के अभाव में न्याय पाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। इस अवसर पर विधिक सेवा, विधिक सहायता, साइबर क्राइम की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी सतपुली दिनेश कुमार ने सड़क सुरक्षा नियम, डिजिटल अरेस्टिंग, नशा आदि के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस शिविर का संचालन पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा ने किया। ग्राम प्रधान पूरन चंद काला को वाद मुक्त प्रमाण पत्र सिविल जज सुश्री नेहा द्वारा सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *