स्कूली बच्चों को दी आधुनिक हथियारों की जानकारी

Spread the love

चम्पावत। एसएसबी का देश की हिफाजत और देश की सुरक्षा कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को आधुनिक हथियारों की जानकारी दी गई। शहीद राहुल रैंसवाल के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। एसएसबी की पंचम वाहिनी का देश की हिफाजत, देश की सुरक्षा कार्यक्रम जारी है। कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने बताया कि अभियान के तहत एक सप्ताह तक सीमांत क्षेत्रों में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को पंचम वाहिनी परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शहीद राहुल रैंसवाल के माता-पिता को सम्मानित किया गया। वाहिनी परिसर में आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। खर्ककार्की स्कूल के बच्चों को हथियारों के संचालन की जानकारी दी। इसके अलावा सीमांत तामली में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डग शो, एनसीसी व सेना में भर्ती होने की जानकारी दी गई। वालीबल प्रतियोगिता होने के साथ ही खेलकूद सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट नितिन कुमार सिंह, ड़घनश्याम पटेल, प्रधानाचार्य हयात सिंह ग्वाल, प्रधान रघुवर सिंह, प्रहलाद सिंह, मनोज जोशी और गोविंद सिंह नेगी आदि मौजदू रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *