छात्राओं को दी नैतिक मूल्यों और शारीरिक परिवर्तन की जानकारी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत डायट चड़ीगांव प्रशिक्षण संस्थान में किशोरावस्था में छात्र-छात्राओं में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों को समझने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न स्थानों से पहुंचे शिक्षकों के बीच किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन, स्वस्थ्य, नैतिक मूल्यों, खान-पान, लिंग समानता एवं किशोरियों को महामारी में स्वच्छता सहित अन्य विषयों पर आरकेएसके काउंसलरों द्वारा जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डायट चढ़ीगांव की प्रवक्ता शकुन्तला कंडारी, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. शिव कुमार भारद्वाज ने कहा कि एनपीईपी के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा चलाये जाने वाले यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके तहत स्कूली शिक्षा में शिक्षकों को भी किशोरावस्था में छात्र-छात्राओं में होने वाले परिवर्तनों को समझने के लिए उक्त प्रशिक्षण आयोजित किये जा रहे है। ताकि स्कूली स्तर पर भी बच्चों को सही गाइडेंस मिल सके और बच्चे अपने स्वस्थ्य के प्रति जागरूक रह सके। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के काउंसलर मनमोहन सिंह, महिला काउंसलर सपना नेगी एवं संगीता रयाल ने मौके पर विभिन्न जानकारियां दी। प्रशिक्षण में शिक्षिका डॉ. जया रावत, आशा डिमरी, गरिमा बाबुलकर भट्ट, सुलोचना मंमगाई, कुसुम बिष्ट, डॉ. तपेन्द्र बिष्ट, शिवेन्द्र सिंह, भारत सिंह बुटोला, हेम चन्द्र मंमगाई आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *