विद्यार्थियों को दी गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी

Spread the love

आईएचएमएस कालेज में किया गया समारोह आयोजित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) कॉलेज में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के तहत, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति के महत्व और लाभ की जानकारी दी गई।
बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित कालेज के सभागार में आयोजित समारोह का बतौर मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रीति रानी और कालेज के प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. प्रीति रानी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आने से युवाओं उच्च शिक्षा में अव्वल प्रदर्शन करने का मौका मिला है। आसान शिक्षा नीति के कारण अब युवक-युवतियां अपना सुहरा भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं नई शिक्षा नीति के महत्व और लाभ की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर आईआईसी संयोजक असिस्टेंट प्रो. वेद प्रकाश, आईक्यूएसई प्रभारी असिस्टेंट प्रो. प्रवीन त्रिपाठी, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रो. अनुराग सेमवाल, होटल मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रो. विरेंद्र आर्य, मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रो. सुरेंद्र जगवान सहित सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *