उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री की जानकारी दी

Spread the love

चम्पावत। अमोड़ी डिग्री कॉलेज में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षणार्थियों को उत्पादों के ऑनलाइन बिक्री की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि अमर चंद राजपूत ने युवाओं को उद्यमिता कौशल के बारे में बताया। दूसरे सत्र में संजय कुमार गंगवार ने सफल उद्यमियों की केस स्टडी पर प्रकाश डाला। उन्होंने किरण मजूमदार शॉ, ऋचा कर जिवामे, उपासना टाकू, रितुकुमार, मीना गणेश, राधिका घई और शहनाज हुसैन आदि जाने-माने उद्यमियों के कार्य व्यवहार की चर्चा की। भागीरथी भट्ट ने मुख्य अतिथि को अपने हाथों से बनाई ऐपण भेंट की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.अजिता दीक्षित डीयूवाई केंद्र के समन्वयक डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अतुल कुमार मिश्र, हरीश जोशी, दशरथ बोहरा, दिनेश रावत ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *