बालिकाओं को दी अधिकारों की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई।
महिला उत्पीड़न निवारण समिति व एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के तीनों संकायों कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी उपनिरीक्षक सुमनलता व विद्या मेहता ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि महिलाओं के लिए भारतीय संविधान में कई अधिकार दिए गए हैं। हमें अपने अधिकारों की जानकारी होनी आवश्यक है। डा. गीता रावत शाह ने कहा कि छात्राओं को पूरी तरह सोच-समझकर ही दोस्ती करनी चाहिए। सभी के लिए सुरक्षित स्थान केवल अपना घर ही हो सकता है। इसलिए गलती से भी कभी घर छोड़ने का विचार अपने मन में न लाएं। इंटरनेट मीडिया पर स्वयं से संबंधित निजी जानकारी सांझा न करें। अपने आसपास रहने वाले लोगों की जानकारी अवश्य अपने पास रखें। इस मौके पर प्राचार्य अरविंद सिंह, डा. गीता रावत शाह, कविता अहलावत, अंजू थपलियाल, दीप्ति मैठाणी, प्रीति वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *