काश्तकारों को दी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत उमथगांव व धोबीघाट में आयोजित कृषक महोत्व में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के साथ ही सरकार की ओर से संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विशेषज्ञों ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुओं में टीकाकरण व पशु बीमा पर जानकारी दी। मौके पर किसानों ने जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए सोलर बाड़ लगाने की मांग की। इस अवसर पर उद्यान विशेषज्ञ प्रभाकर सिंह, ग्राम प्रधान शालिनी देवी, विनोद कुमार, सुधीर कुमार, मनमोहन सिंह और चंद्रमोहन सहित अन्य काश्तकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *