काश्तकारों को दी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

मृदा दिवस पर झंडीचौड़ में आयोजित की गई गोष्ठी
जयन्त प्रतितिनधि।
कोटद्वार : विश्व मृदा दिवस पर आयोजित गोष्ठी में अधिकारियों ने काश्तकारों को सरकारी की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान काश्तकारों ने अधिकारियों को सिंचाई नहरों के क्षतिग्रस्त होने की समस्या से भी अवगत करवाया।
निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में लछमपुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। दुगड्डा ब्लाक के कृषि प्रभारी ओमनाथ ने काश्तकारों को मृदा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बेहतर खेती के लिए हमें मृदा पर विशेष ध्यान देना होगा। कहा कि बेहतर खेती के लिए सरकार काश्तकारों को कृषि यंत्र खरीदने में 80 प्रतिशत सब्सिडी भी दे रही है। न्याय पंचायत प्रभारी विकास सैनी ने कहा कि जिन काश्तकारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किश्त नहीं मिली है वह किसान बैंक में जाकर अपनी पासबुक से आधार सिडिग करवा ले। सुखपाल शाह ने कहा कि आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई नहरों की अब तक मरम्मत नहीं करवाई गई है। जिससे खेतों में पानी नहीं पहुंचने के कारण फसल बर्बाद हो रही है। अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रगतिशील काश्तकार राजेंद्र सिंह चौहान को सम्मानित करने की भी मांग की गई। कहा कि राजेंद्र सिंह अब तक कई हजार रुपये के प्याज, टमाटर व गोभी सहित अन्य सब्जी बेच चुके है। इस मौके पर हरि सिंह रावत, गोविंद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, दिनेश प्रकाश, ज्ञान सिंह, चंद्र सिंह रावत, विनोद सिंह, अर्जुन सिंह, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, बालकृष्ण, शोभा देवी, विनोद सिंह, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *