कार्यकर्ताओं को दी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

सतपुली में आयोजित की गई भारतीय जनता पार्टी की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : भारतीय जनता पार्टी के सतपुली मंडल की सरस्वती शिशु मंदिर में एक बैठक अयोजित की गई। जिसमे कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में बीजेपी जिला अध्यक्ष सम्पत रावत सरल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य सुयश रावत व सतपुली मंडल वरिष्ठ कार्यकर्ता वेदप्रकाश वर्मा थे। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संपत रावत सरल के द्वारा प्रधानमंत्री के 8 वर्ष के सुशासन काल की चर्चा करते हुए जनकल्याणकारी एवं क्षेत्रीय विकास पर प्रकाश डाला गया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत ने कार्यकर्ताओ से काबीना मंत्री सतपाल महाराज द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को जन जन तक प्रचारित करने का आग्रह किया। इस मौके पर बैठक का संचालन कैलाश चंद सकलानी ने किया। इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष यशराज रावत, अरुण रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *