आम लोगोें को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में भाजपा नैनीडांडा मंडल की बैठक ब्लॉक सभागार नैनीडांडा में मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम लोगों को जानकारी दी जाएगी व हर पात्र परिवार, व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए मौके पर ही सभी पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष शशिकुमार ध्यानी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचेगी। बैठक में जिला महामंत्री दीनदयाल कंडारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी, प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य मनोज मधवाल, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रताप, मंडल महामंत्री तेजपाल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी दीनदयाल चतुर्वेदी, आईटी प्रभारी आशीष पटवाल, सभी मोर्चे के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र सयोजक, शक्ति केंद्र प्रवासी, बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। मंच संचालन दीनू चतुर्वेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *