महिलाओं को दी सिलाई की जानकारी

Spread the love

चम्पावत। आरसेटी में सिलाई का प्रशिक्षण शिविर जारी है। शिविर में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी जा रही है। आरसेटी में महिलाओं का एक माह का प्रशिक्षण शिविर जारी है। रविवार को महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर दीपा बोहरा ने महिलाओं को सूट, कुर्ती, कमीज, पैंट समेत तमाम कपड़ों की कटिंग करने की जानकारी दी। आरसेटी निदेशक आरपी टम्टा ने बताया कि एक माह के दौरान महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा महिलाओं को बैंकिंग आदि की जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण हासिल करने के बाद महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए कमाण पर लोन दिया जाएगा। साथ ही आरसेटी भविष्य में भी प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *