प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में दी शिवाजी के बारे में जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बौद्धिक विभाग द्वारा छत्रपति शिवाजी के राज्यारोहण दिवस की स्मृति में पदमपुर स्थित ज्ञानवृक्ष स्कूल में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवाजी महाराज के जीवन के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आकाशवाणी पौड़ी केंद्र के पूर्व निदेशक चक्रधर कण्डवाल ने कहा कि जो परिस्थतियां शिवाजी महाराज के सत्तारोहण से पूर्व के समय में थी, वो बड़ी पीड़ादायक थी। कमोबेश आजादी के प्रारंभिक दौर में हुई गलतियों के कारण आज फिर से वही परिस्थितियां फिर से बनने लगी हैं। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने उस समय विदेशी आक्रांताओं से लोहा लिया जब उनका आतंक चरम पर था। शिवाजी की शासन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मात्र छ: वर्षों के शासनकाल में ही उन्होंने भारत में सुदृढ़ शासन व्यस्था की नींव रखी। उन्हें आधुनिक भारत के गुप्तचर व्यवस्था, छापामार युद्धनीति और नौसेना का जनक कहा जा सकता है। जिला बौद्धिक प्रमुख सतीश देवरानी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ वर्ष भर छ: उत्सव मनाता है। हिन्दू साम्राज्य दिवस उनमे से एक है यह पर्व शिवाजी महाराज के राज्य रोहण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम में बलबीर सिंह रावत, जिला संघ चालक विष्णु अग्रवाल, नगर कार्यवाह प्रशान्त कुकरेती, चन्दन नकोटी, राजेश जोशी, गबर सिंह, विपुल उनियाल, सोमप्रकाश कण्डवाल, मणिराम शर्मा, पंकज ध्यानी, डॉ. अमित जायसवाल और रोशन बलूनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *