जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को भारतीय चुनाव आयोग मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि यह जानकारी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।
सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को एसआईआर के बारे में बताया। शिक्षकों ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान सूची के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य एक व्यक्ति एक मतदान है। इससे मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाया जाएगा। बताया कि आयोग का उद्देश्य नागरिकों को सरलीकृत, सुगम और भरोसेमंद प्रक्रिया उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता दस्तावेजों की कमी, भ्रम या अनावश्यक औपचारिकताओं के कारण मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। कहा कि विद्यार्थियों को इसके लिए अमजन को भी जागरूक करना चाहिए। एसआईआर को लेकर समाज का जागरूक होना अति आवश्यक है।