छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राजकीय इंटर कॉलेज खोलाचोरी में सेवायोजन विभाग की ओर से काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को कार्यक्रम में परियोजना निदेशक संजीव कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को वर्तमान से भविष्य में अपने रुचि के अनुरूप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सेवाओं के लिए तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अभी से अपने कैरियर की ओर फोकस करना होगा, जिससे वह अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। सेवायोजन अधिकारी पौड़ी मुकेश प्रसाद रयाल ने काउंसलिंग सत्र में माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं को कैरियर संबंधी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत सेवायोजन पंजीकरण के साथ ही एनसीएस पोर्टल की उपयोगिता के संबंध में जानकारी भी दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह सहित अमित त्रिपाठी अनिल सिंह तथा शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *