ग्रामीणों को दी गई जड़ी बूटी की खेती की जानकारी

Spread the love

 

चमोली। भेषज संघ चमोली ने क्षेत्रपाल गांव में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर किसानों को जड़ीबूटी के खेती कर स्वरोजगार बढ़ाने की जानकारी दी। इस अवसर पर किसानों को विभिन्न जड़ी बूटी की पौध वितरित की गई। शनिवार को आयोजित कार्यशाला में वैज्ञानिक सीपी कुनियाल, भेषज संघ के सचिव विवेक मिश्रा व अध्यक्ष सतेंद्र असवाल ने किसानों को बताया कि किसान बड़ी इलायची, तेजपात, आंवला आदि की खेती कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। साथ ही षिकरण, एकत्रीकरण और विपणन की जानकारी किसानों को दी। इस मौके पर विनोद कनवासी, महिला मंगल दल अध्यक्ष पिंकी देवी, धौली देवी, सुनीता देवी, गोविंद सिंह चौधरी, सुरेंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *