ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी

Spread the love

बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सैलानी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीनियर सिविल जज जयेंद्र सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कानून की बारीकियां लोगों को बताई। सीनियर सिविज जज जयेंद्र सिंह ने आम जनमानस को विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नालसा एवं सालसा की योजनाएं, अपराध से पीड़ित सहायता, नि:शुल्क विधिक सेवा एवं सहायता, निशुल्क अधिवक्ता आदि दिया जाता है। तहसीलदार तितीक्षा जोशी ने राजस्व से संबंधित जानकारी दी। खंड शिक्षाधिकारी कमलेश्वरी मेहता ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से ड्रेस में स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने साइबर क्राइम, महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा आदि अपराधों को रोकने और एनडीपीएस एक्ट आदि की जानकारी दी। सहायक प्रबंधक समाज कल्याण के राजेंद्र प्रसाद ने विधवा, दिव्यांग, वृद्घा पेंशन आदि योजनाओं के बारे में बताया। ड़ एनएस टोलिया ने स्वास्थ्य से संबंधित ज्ञान दिया। पशु पालन डा़ नेहा ने खुरपका, मुंहपका रोग से मवेशियों को बचाने और टैग लगवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *