कोटद्वार-पौड़ी

शिविर में विधिक सेवाओं की दी जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा पैन इण्डिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विधिक सेवाओं से संबंधित जानकारियां दी गई।
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज गैडखाल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पूर्व जिला जल रमेश चन्द्र कुकरेती की ओर से की गई। शिविर में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, विधुत विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग का कैम्प लगाया गया। शिविर में उपस्थित प्रतिभागीगण को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी द्वारा विधिक सेवा संस्थानों के क्रियाकलापों, उद्देश्यों तथा नालसा की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही नि:शुल्क काननी सेवाओं एवं प्रतिकर के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। उनके द्वारा बताया गया कि जनपद पौड़ी के अन्तर्गत सभी तहसील परिसरों में भी पराविधिक स्वयंसेवीगणों द्वारा कानूनी सेवा संस्थानों द्वारा प्रदान किये जाने वाली सेवाएं विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय आमजनमानस द्वारा अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग किया गया।
आयोजित शिविर में राजस्व विभाग के स्टॉल पर 12 समाज कल्याण विभाग के स्ट्रॉल पर 15 श्रम विभाग के स्टाल पर विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया एवं असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे 06 कामगारो का ई-श्रम कार्ड बनाया गया साथ ही सम्बन्धित विभागो द्वारा आमजनता की समस्याओं का नोट किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर 100 लोगो को कोविड वेक्सीन लगायी गयी व 01 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!