किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से आयोजित की गई बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों ने मोर्चा को अपनी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया।
द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम बडियू में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। किसानों को इन सभी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। किसानों ने बताया कि वर्तमान में कई किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने खाद, बीज फसलों का लाभ देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में किसान रथ यात्रा निकालने, घेरा बाड को मनरेगा के अंतर्गत लाने व सिंचाई नहरों की मरम्मत करवाने की भी मांग उठाई। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजीव भंडारी, सुखपाल नेगी, सुमन बडथ्वाल, प्रेम सिंह रावत, अनिल रावत, धर्म सिंह रावत, राजेंद्र थपलियाल, ओमप्रकाश गुसाईं, शांतनु रावत, आनंदमणी तिवारी, कुलदीप सिंह रौथाण, नरेंद्र सिंह, किसन लाल, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *