आज शिविर में दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पंचायत के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को विभिन्न विभागों स्वास्थ्य, जल संस्थान, विद्युत विभाग, खाद्य आपूर्ति, उद्यान विभाग, पशुपालन विभागों के द्वारा केंद्रीय एवं राज्य पोषित योजना संबंधी स्टॉल लगाए जाने जाएंगे। जिससे लोगों को योजनाओं से अवगत कराया जा सके। नगर पंचायत सतपुली अधिशासी अधिकारी सीमा रावत ने बताया कि शिविर के माध्यम से योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *