होली के आध्यात्मिक रहस्य की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर से भाबर के पूर्वी झंडीचौड़ में होली मिलन व महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को होली का आध्यात्मिक रहस्य बताया गया।
कार्यक्रम का आरंभ नगर निगम महापौर हेमलता नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। रेनू बहन ने कहा कि जब भी किसी घर में कन्या का जन्म होता है तो कहा जाता है कि लक्ष्मी आई है। नारी पूजन वहीं से आरंभ हो जाता है। बहन ज्योति ने होली का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि होली का मतलब है हो ली, यानि जो बात हो गई उसे भूलकर आगे बढ़ो। ज्ञान जल में सबको भिगाना और खुशियों की मिठाई सबको बांटना ही सच्ची होली है। कहा कि दुनिया की होली तो कपड़ों और मुंह को रंग देती है लेकिन ईश्वरीय ज्ञान व शक्तियों की अलौकिक होली तो जीवन को ही खुशियों से रंग देती है। इस मौके पर पार्षद सुखपाल शाह, पार्षद अमित नेगी, पुष्पा देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, शीला देवी, पदमा देवी, सरोज देवी, राजेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *