शिक्षण कार्यों की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली/कोटद्वार। दूरस्थ शिक्षा माध्यम के तहत अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की एक काउंसलिंग का आयोजन किया गया। काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को शिक्षण कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.देवेश प्रसाद भट्ट ने छात्रों को ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उनहोंने नैक प्रक्रिया के तहत नैक टीम किस प्रकार के सवाल जवाब करती है इस बारे में भी छात्रों को बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को मुक्त विश्वविद्यालय के द्वारा शिक्षण सहायक सामाग्री के रूप में पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक डॉ.अवतार सिंह नेगी सह समन्वयक डॉ.महेंद्र सिंह रावत की ओर से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *