ई-रिक्शा चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

Spread the love

रुद्रपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने को यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। कहा जो नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को डीआईजी के सुगम यातायात अभियान के तहत एसएसपी के निर्देश पर सीओ यातायात ने किच्छा बाई पास रोड स्थित एफसीआई गोदाम के सामने मैदान में ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक की। इसमें ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये सीओ यातायात भूपेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु कराना, पुलिस के साथ-साथ सभी की जिम्मेदारी है। जिसमें ई-रिक्शा चालकों को भी यातयात व्यवस्था बनाने में पुलिस को सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चालक अपने ई-रिक्शा सही तरीके से चलाएं व सवारी बैठाने के लिए यहां-वहां ई-रिक्शा खड़ा न करें। जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़े और पुलिस को कार्यवाही के लिए मजबूर होना पड़े। इस दौरान उन्होने ई-रिक्शा चालाकों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी भी दी और उल्लघंन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। यहां यातायात निरीक्षक विजय विक्रम, सीपीयू प्रभारी हयात सिंह, मनोहर सिंह परवाल, नंदन सिंह गोस्वामी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *