कार्यशाला में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

Spread the love

हल्द्वानी। विकासखंड स्तर पर योजनाओं में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का आमेलन व डाटा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शनिवार को ब्लक प्रमुख रूपा देवी की अध्यक्षता में ब्लक सभागार हल्द्वानी में कार्यशाला हुई। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ड़ मुकेश नेगी ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नियोजन विभाग की ओर से किया गया। विकासखंड स्तर पर विशेष रूप से सतत आजीविका, मानव विकास, सामाजिक विकास, पर्यावरण-जलवायु परिवर्तन, ब्लक पंचायत विकास योजना, आदि विषयों पर चर्चा की गई। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ड़ मनोज कुमार पंत ने बीपीडीपी ब्लक पंचायत के 29 विषयों की गतिविधि व एसडीजी से आमेलन पर चर्चा की। उन्होंने ग्रीन टेक्नोलजी, रिन्यूवल एनर्जी व अमृत काल के बारे में बताया। कार्यशाला में सहायक खंड विकास अधिकारी भूपेन्द्र कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी भूपेन्द्र सिंह राणा, सहायक खंड विकास अधिकारी आरसी जोशी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *