शैक्षिक भ्रमण में जुटाई जानकारियां

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विकास खंड दुगड्डा के इंटर कालेज पोखरी अजमीर के छात्र-छात्राओं ने देहरादून स्थित कई स्थानों का शैक्षिक भ्रमण किया और जानकारियां जुटाई।
तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के प्रथम दिवस पर छात्रों को ओएनजीसी स्थित सुबीर राहा आयल संग्रहालय का भ्रमण करवाया गया। जहां ओएनजीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने छात्रों को म्यूजियम दिखाने के साथ ही जानकारियां भी उपलब्ध कराई। द्वितीय दिवस पर छात्रों को लच्छीवाला पार्क का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने वन्यजीवों व उत्तराखंड की सभ्यता व धरोहर से संबधित संग्रहालय देखा। तृतीय दवस पर छात्रों ने स्वामीराम हिमालयन अस्पताल पहुंचकर वहां की लैब देखी। इसके बाद छात्र विज्ञान धाम पहुंचे। विज्ञान धाम में छात्रों को ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी को क्षति कैसे पहुंच रही है और हमें पृथ्वी को कैसे बचाना है, विषय पर चलचित्र दिखाया गया।विज्ञान धाम के विशेषज्ञों गंगा सिंह रौतेला, कैलाश भारद्वाज, ओमप्रकाश रावत व पंकज रावत ने बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया। शैक्षिक भ्रमण में प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती, शिक्षक उषा नौटियाल, नितेश सिंह व विक्रमलाल आदि शिक्षक शामिल रहे।
गुलदार के हमले में घायल महिला हुई रेफर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: एकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पांथर निवासी गुलदार के हमले में घायल महिला को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार से रेफर कर दिया है। जंगल में घास लेने गई महिला पर रविवार को गुलदार ने हमला किया था।
रविवार को पुष्पा देवी (46) पत्नी राकेश रतूड़ी गांव की महिलाओं के साथ जंगल में चारा पत्ती लेने गई हुई थी। इसी दौरान गुलदार ने उनपर हमला कर दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार रेफर किया गया। सोमवार को महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *