इंजीनियर कोर की उपलब्धियों की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के एक बारातघर में इलेक्ट्रानिक्स और यांत्रिकी इंजीनियर कोर (ईएमई) की तरफ से 83वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपरेशन सिंदूर में यांत्रिकी इंजीनियर कोर की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने किया। वक्ताओं ने यांत्रिक इंजीनियर कोर की आपरेशन सिंदूर में दिए गए योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि युद्धों के दौरान यांत्रिकी इंजीनियर कोर की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिसका निर्वहन यांत्रिकी कोर के जवान बखूबी निभाते है। कहा कि आपरेशन सिंदूर में भी यांत्रिकी इंजीनियरक कोर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि देश सेवा के बाद सभी पूर्व सैनिकों को समाज सेवा के लिए आगे आना होगा, उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों को संगठित रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कर्नल (अप्रा) एसपी भट्ट, दीपक रावत, ताजबर सिंह गुसांई, चंद्रमोहन सिंह राणा, अनुसुया प्रसाद सेमवाल, सीपी कोटनाला, अमर सिंह बिष्ट, जीपी शर्मा, टीएस नेगी, राकेश कुमार, विनोद बहुखंडी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *