बायोटेक्निक तकनीक के बारे में दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को बायोटेक्निक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डा. डीएस नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में प्रतिदिन कुछ नया सीखना चाहिए। इससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. वसंतिका कश्यप ने कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की कार्यशालाओं से नई जानकारी मिलती है। विभागाध्यक्ष डा. सुनीता नेगी ने छात्र-छात्राओं को “बायोटेक्निक तकनीक” के बारे में बताया। साथ ही उनके महत्व को भी समझाया। इस अवसर पर बायोटेक विभाग के प्राध्यापक आशीष चाल्र्स, विमल त्यागी, निखत अंसारी, मिलन सिंह रावत, अंजलि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *