परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कहा कि विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहकर परीक्षा की तैयारी के लिए प्ररित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी दी। कहा कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से चलाया जाता है। “परीक्षा पे चर्चा “एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ संवाद करके परीक्षा को एक उत्सव के रूप में मनाते है। प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को बिना किसी तनाव के परीक्षा की तैयारी करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां देते हैं। कहा कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी प्रधानमंत्री के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर प्रश्न पूछ सकते हैं। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की ओर से प्रतिभाग किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *