जीवन में अध्यात्म के महत्व की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आमजन को जीवन में अध्यात्म की जानकारी दी गई। इस दौरान पूजा पाठ करने वाले ब्राह्मणों को सम्मानित किया गया।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माउंट आबू से पहुंचे राजयोगी वीके रामनाथ ने योगीराज विश्वपाल जयंत, अनुसुया प्रसाद सेमवाल, शिव कुमार बुड़ाकोटी सहित अन्य कई ब्राह्मणों को सम्मानित किया। कहा कि ब्राह्मणों लोगों को अध्यात्म की जानकारी देते हैं। वह सनातन धर्म को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भी लगातार धर्म के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में लोगों से अपने धर्म व शस्त्रों को जानने की भी अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *