शिविर में योग के महत्व की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से शनिवार को निंबूचौड़ स्थित एक बारातघर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में साधकों को योग के लाभ बताए गए। इस दौरान साधकों ने प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठकर योगाभ्यास करने का भी संकल्प लिया।
शिविर का शुभारंभ राज्य प्रभारी सीमा जौहर ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि रोज सुबह नियमित रूप से एक घंटा योग करने पर असाध्य रोगों से मुक्ति मिल सकती है। बताया कि योग प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है। योग से व्यक्ति का शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है। भारत में प्राचीनकाल से ही योग की अत्यधिक महत्ता रही है। योग तनावमुक्त तथा व्याधिमुक्त जीवन जीने में सार्थक एवं अहम भूमिका निभाता है। इस मौके पर महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत, जिला प्रभारी सोनिया ध्यानी, कुसुम ध्यानी, उर्मिला नैथानी, मधु गुसाईं, देवेश्वरी चौहान, कलावती बुडाकोटी और सुमन थपलियाल सहित अन्य साधक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *