एनआरएलएम योजना की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: बैंक लिंकेज के तहत समस्त बैंक शाखावार जारी रोस्टर के अनुसार ऋण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को एनआरएलएम व एसएचसी योजनाओं की जानकारी दी गई।
परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार राय द्वारा जिला सहकारी बैंक लि. पौड़ी, बैंक आफ बड़ोदा पौड़ी, पंजाब नेशनल बैंक खाण्डयूसैंण शाखाओं में आयोजित कैंपों में प्रतिभागी समूहों को एनआरएलएम योजना के अन्तर्गत बैंक सुविधा कैश क्रेडिट लिमिट के लाभ, ब्याज उपादान की जानकारी दी गयी। साथ ही सभी बैंक शाखा प्रबंधकों द्वारा वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गयी। आयोजित कैंप में डीसीबी पौड़ी में पांच, पीएनबी पौड़ी एक, पीएनबी खाण्डयूसैंण पांच, बैंक आफ बड़ोदा में पांच समूहों को एक -एक लाख की सीसीएल लिमिट स्वीकृत की गई। कैंप में शाखा प्रबंधक रविन्द्र रावत, हरीश बिष्ट, शैलेश नौटियाल, सहायक खंड विकास अधिकारी श्री दिनेश नेगी, धनंजय प्रसाद वित्त समन्वय उपासक, बीएमएम भारत बुटोला, प्रियंका, शांति आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *