शिक्षा का अधिकार व नई शिक्षा नीति की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत सीआरसी दुधारखाल में तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
अंतिम दिन विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) और विद्यालय प्रबंधन विकास समिति (एसएमडीसी) के पदाधिकारियों और सदस्यों को शिक्षा का अधिकार, नई शिक्षा नीति समेत विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई। इस अवसर पर सीआरसी दुधारखाल के मुख्य संदर्भ दाता विजय दीपक खेतवाल व मुकेश कुमार शाह ने एसएमसी और एसएमडीसी के पदाधिकारियों और सदस्यों को समग्र शिक्षा के उद्देश्य, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, नई शिक्षा नीति, बाल अधिकार आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी। नोडल अधिकारी एवं इंटर कॉलेज दुधारखाल के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह कश्यप के दिशा निर्देशों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10 विद्यालयों की एसएमसी, एसएमडीसी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सुबोध काला, प्रशांत धस्माना, प्रमेंदर राय, ममता, भास्कर काला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *