जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को शक्तिकेंद्र सम्मेलन की जानकारी दी गई। विधानसभा संयोजक राजगौरव नौटियाल ने कहा कि 31 मार्च से चार अप्रैल तक शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया ने कहा कि सम्मेलन में सभी बूथ अध्यक्ष, पन्न प्रमुखों का मौजूद होना आवश्यक है। इस मौके पर मानेश्वरी बिष्ट, संजय रावत, अमिताभ अग्रवाल, सूर्यकांत बलूनी, विनय शर्मा, आशीष सतीजा, ओमप्रकाश बलूनी, विनोद तिवारी, दीपक पांडे, संजय पंथवाल, सुरेंद्र बिजलवाण, सुमित वर्मा आदि मौजूद रहे।