अग्निवीर भर्ती के मानदंडो व पात्रता की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन की ओर से विद्यार्थियों को अग्निवीर भर्ती के मानदंडो व पात्रता की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय कोटद्वार में “भारतीय सेना अग्निवीर” पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भर्ती महानिदेशालय लैंसडौन की ओर से कार्यशाला संपादित की गई, जिसमें सूबेदार मेजर अशोक कुमार एवं हवलदार सिबिन केबी के द्वारा छात्र-छात्राओं को अग्निवीर में भर्ती होने हेतु पात्रता मानदंडों को विस्तार से समझाया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के 47 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर एमङ्मी कुशवाहा ने सभी छात्रों को देश की रक्षा हेतु अग्निवीर भर्ती हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ देवेंद्र सिंह चौहान ने सभी मुख्य अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में मुख्यशास्ता डॉ. रमेश सिंह चौहान, डॉ. जुनीष कुमार एवं डॉ. धनेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *