जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मेहरबान सिंह कंडारी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों को मकर संक्रांति के महत्व के बारे में बताया गया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सहविभाग कार्यवाह चंदन नकोटी ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ मकर संक्राति पर सामाजिक समरसता का भाव जागरण का कार्य करता है। कहा कि संघ के छह उत्सवों में एक मकर संक्राति पर स्वंय सेवक तिल उड़द की खिचड़ी बनाकर पर्व को समरसता के भाव से मनाते है। कहा कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ समाज संगठन व सशक्तीकरण का कार्य करता है। इस मौके पर जिला संघ चालक विष्णु अग्रवाल, जिला प्रचारक कमल, जिला विभाग प्रचारक जितेंद्र रावत, बौद्धिक प्रमुख अरविंद दुदपुड़ी, बिजेंद्र, अश्वनी, हेमेंद्र, प्रवीन धस्माना, राजगौरव नौटियाल, शांता बमराडा, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, बिपुल उनियाल, कपिल रतूड़ी मौजूद रहे।