नई शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में आयोजित की गई संगोष्ठी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में नई शिक्षा नीति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा. केबी श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तराखंड देश में नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला प्रदेश बन गया है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति भारत के भविष्य का आधार बनेगी। इस नीति में छात्र-छात्राओं को चयनित पाठ्यक्रम के अलावा अनेक विषय भी पढ़ने को मिलेंगे। कला के विद्यार्थी अब वाणिज्य और विज्ञान का अध्ययन भी कर पाएंगे।डा. श्रीवास्ताव ने कहा कि छात्रों को आजीविका से जुड़े विषय भी अब पढ़ने को मिलेंगे। राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डा. अजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में दुनिया से प्रतिस्पर्धा के लिए नए विषयों का अध्ययन बहुत आवश्यक है। नई शिक्षा नीति इस उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा करेगी। डा. निशा चौहान ने कहा कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सम्भव हो पाएगा। डॉ. बबलू कुमार, डॉ. नीलम, डॉ. मनीषा रावत व डॉ. नीति शर्मा ने भी नई शिक्षा नीति से जुड़े अनेक पहलुओं पर विस्तार से छात्रों को जानकारी प्रदान की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नई शिक्षा नीति को लेकर सवाल-जवाब भी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *