जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत परिवहन विभाग की ओर से जीएमओयू व परिवहन निगम को यातायात सुरक्षा की जानकारी दी गई। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विमल पांडे ने किया। उन्होंने सभी चालक-परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने वाहन के चालक व परिचालकों को वोमिटिंग सिक बैग भी वितरित किए। साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का महत्व भी समझाया। इस मौके पर एआरएम अनुराग पुरोहित, जीएमओयू के अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण, परिवहन अधिकारी जयंत वशिष्ठ, देवेंद्र भट्ट, अंकित डोभाल, हरीश मेहरा मौजूद रहे।