जागरूकता शिविर में दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला कारागार में विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों को विभिन्न जानकारियां दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बंदियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कारागार में निरुद्ध बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शनिवार को आयोजित शिविर में प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाजशि कलीम ने बंदियों को नेल्सन मंडेला के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। साथ ही उन्हें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों, न्यायिक सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बंदियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ यह भी बताया गया कि वह नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *