विधिक शिविर में दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित बहुद्देशीय शिविर कानून की मूलभूत जानकारियां दी गई। इस मौके पर पंचायती राज, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल , सहकारिता, राजस्व आदि विभागों ने लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया। चौबटटाखाल के जीजीआईसी एकेश्वर के प्रांगण में बहुद्देशीय शिविर में सिविल जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अकरम अली बतौर मुख्य अतिथि ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सभी लोगों को अपने अधिकारों की मूलभूत जानकारी होनी आवश्यक है। इस मौके पर उन्होंने लोगों को प्राधिकरण द्वारा आयोजित बहुददेशीय शिविरों के आयोजन की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य लोगों की छोटी से छोटी समस्याओं के मौके पर ही निस्तारण करना है। शिविर में बिजली, पानी, कृषि, उद्यान आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को विभागीय जानकारी के साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया। जबकि राजस्व, स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग ने जरूरतमंदों के प्रमाण पत्र निर्गत किये। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड़ टीकाकरण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार सुधा डोभाल, एबीडीओ जगमोहन बिष्ट अपर मुख्य चिकित्साधिकारी विनिता धस्माना, प्रभारी प्रधानाचार्य संजय बोंठियाल, एसबीओर शाखा प्रबंधक जुबली सैंजवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *