संकल्प यात्रा के माध्यम से दी जानकारी

Spread the love

बागेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा न्याय पंचायत वज्यूला पहुंची। यहां लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रम पेश किए। विधायक पार्वती दास ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले में संचालित हो रही है। भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचने के उद्देश्य से काम कर रही है। योजनाओं के प्रति जागरूकता व जन भागीदारी के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की है। निर्यात में भारत तेजी से आगे बढ़ा। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से पात्रों को लाभाविंत करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *